Chanakya Niti : ऐसे लोग सफलता में बनते हैं बाधक, इनसे बनाएं दूरी

चाणक्य नीति
चाणक्य नीति

Chanakya Niti ऐसे लोग सफलता में बनते हैं बाधक, इनसे बनाएं दूरी : आचार्य चाणक्य ( Acharya Chanakya ) के पिता का नाम चणक निषाद था, जिसके चलते उनका नाम चाणक्य पड़ा। वे अपने विष्णुगुप्त कूटनीति, अर्थनीति, राजनीति के महाविद्वान और अपने महाज्ञान के चलते दुनिया में जाने गए। चाणक्य एक बड़े राजनितीज्ञ और अर्थशास्त्री थे। उन्हें हर क्षेत्र का ज्ञान था, जिसको आम लोगों तक पहुंचाने के लिए उन्होंने नीति लिखी थी, जिसको चाणक्य नीति ( Chanakya Niti ) कहा जाता है। इन नीति के कुल 17 अध्याय है, जिसमें इंसान के जीवन की सफलता के कई राज लिखे हैं।

अपने ज्ञान का चाणक्य ने बनाया संग्रह

साथ ही उसमें लिखा बताया है कि इंसान कैसे अपने जीवन में सुख और सफलता को हासिल कर सकते हैं। चाणक्य नीति ( Acharya Chanakya Niti ) में जीवन से जुड़ी कई परेशानियों का हल बताया गया है। चाणक्य ने अपने ग्रंथ में उन सभी बातों का जिक्र किया है जो जीवन में लाभदायक साबित हो सकती। अगर इंसान इन बातों को ध्यान में रखकर अपने जीवन में कर लें तो वो किसी भी परिस्थिति में जीत हासिल कर सकता है।

आचार्य चाणक्य ने अपने ग्रंथ में उन आदतों या उन लोगों के बारे में भी बताया है जो हमारी सफलता में बाधक बनते हैं। चाणक्य ( Chanakya Niti ) कहते हैं ऐसे लोगों से दूरी बनाकर रखने में ही भलाई होती है। आचार्य चाणक्य का कहना है कि गलत संगत जीवन का नाश कर देती है। चाणक्य के अनुसार नीचे बताए गए व्यक्तियों से दूर रहना चाहिए।

मतलबी लोग / Chanakya Niti

चाणक्य नीति ( Chanakya Niti ) के मुताबिक, हमें उन लोगों से दूर रहना चाहिए जो हमेशा अपने हित के बारे में सोचते हैं। ऐसे लोग कभी दूसरे का भला नहीं सोचते और हमेशा हर काम में अपना हित ढूंढते हैं। ऐसे लोग अपने स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक गिर जाते हैं। ये अपना काम पूरा होते ही आपसे दूरी बना लेते हैं। चाणक्य कहते हैं कि ऐसे लोग अपने स्वार्थ के लिए आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं।

अधर्मी लोग – Ethics Of Chanakya

आचार्य चाणक्य ने अपनी नीति में लिखा है कि हमें हमेशा अधर्मी व्यक्तियों से दूर रहना चाहिए। इनका कोई ईमान-धर्म नहीं होता है। धर्म के मार्ग से भटके होने के चलते ये कोई भी गलत काम कर सकते हैं। ऐसे में ये आपकी सफलता में बाधा का काम कर सकते हैं।

अहंकारी लोग / Chanakya Niti

आचार्य चाणक्य ( Acharya Chanakya ) ने अपनी नीति में अहंकारी इंसानों से दूरी बनाकर रखने की सलाह देते हैं। चाणक्य का कहना है कि ऐसे इंसान आपकी भावनाओं को कभी भी ठेस पहुंचा सकते हैं। अहंकारी इंसान हमेशा दूसरों को नीचा दिखाने की कोशिश करता है और अपने प्रतिद्ंदी को असफल देखने का मौका तलाशता है। ऐसे में हमें ऐसे लोगों से दूरी रखी चाहिए।

मूर्ख  लोग 

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य की मानें तो हमें मूर्ख लोगों से भी दूर रहना चाहिए। ऐसे लोग आपकी उन्नति में बाधक बनते हैं। ऐसे लोगों में ज्ञान की कमी होती है, जिससे वो सही फैसला नहीं ले पाते हैं। ऐसे में उनके द्वारा लिए गए फैसलों का असर आपकी सफलता पर भी पड़ सकता है।

PM Kaushal Vikas Yojana : बेरोजगार युवाओं को रोजगार के लिए मिलेगी ट्रेनिंग, ऐसे करें अप्लाई

About the author

Vandana

नमस्कार! मेरा नाम वंदना है और मैं एक पत्रकार हूं, जो हर विषय पर लिखना पसंद करती हूं। मैंने कई मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। फिलहाल में mytechnicalvoice.com के लिए आर्टिकल लिखती हूं। शिकायत एवं रिपोर्ट के लिए कृपया मुझसे [email protected] पर संपर्क करें। कृपया अपने ईमेल में अपने पूर्ण नाम, शैक्षणिक योग्यता का उल्लेख करें।